63 नंबर वार्ड पार्षद सलीम अख्तर पर लगा राशन दुकान में घोटाले का आरोप:
1 min read
कुल्टी :वार्ड नंबर 63 के पार्षद सलीम अख्तर पर राशन दुकान में घोटाला करने का आरोप लगा है. मंगलवार को खाद्य विभाग के अधिकारी राशन दुकान पर आये और दुकान को सील कर दिया. कुल्टी के वार्ड नंबर 63 के तृणमूल पार्षद सलीम अख्तर अंसारी की राशन दुकान सील करने की घटना ने राजनीतिक रूप ले लिया है. इस घटना को देखते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी ने शिकायत करते हुए कहा कि तृणमूल का मतलब चोर है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा भेजी गई राशन सामग्री में घोटाला कर लिया गया। ताकि यह आम लोगों तक न पहुंच सके. घटना के मुताबिक, कुल्टी के पटियाना अल्पसंख्यक इलाके में एक तृणमूल पार्षद पर राशन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई कि वह 400 से 500 क्विंटल राशन सामान का घोटाला कर रहा है. उसी आधार पर राशनिंग कार्यालय की ओर से पहल की गयी. वहीं, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीमुल हक ने बीजेपी की शिकायत के जवाब में कहा कि विपक्षी पार्टी का काम आलोचना करना है. हालांकि, सलीम अख्तर अंसारी ने कहा कि उन्हें अपने निजी काम से कुछ दिनों के लिए बाहर जाना पड़ा. तभी उनके पास शोकाज की सूचना आई। बाद में उन्होंने राशन की दुकानों को सील कर दिया।












