रविउल इस्लाम के फिर से निगम के कानूनी सलाहकार बनने से उनके शुभचिंतकों में खुशी:
1 min read
आसनसोल :वरिष्ठ अधिवक्ता रविउल इस्लाम को हाल ही में आसनसोल नगर निगम का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया है आपको बता दें कि रवीउल इस्लाम इससे पहले भी आसनसोल नगर निगम के कानूनी सलाहकार रह चुके हैं लेकिन किन्ही कारणों से उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था हाल ही में मेयर विधान उपाध्याय के द्वारा उनको फिर से उस पद पर नियुक्त किया गया है समझा जा रहा है कि रविउल इस्लाम जैसे एक वरिष्ठ और अनुभवी अधिवक्ता के आसनसोल नगर निगम के साथ फिर से जुड़ जाने से निगम के सामने आ रही कई कानूनी पेचीदगियों को सुलझाने में मदद मिलेगी उनको फिर से निगम का कानूनी सलाहकार बनाए जाने से उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है उन्हें कई लोग बधाइयां भी दे रहे हैं इसी क्रम में कल उनके आवास पर अशरफ साहब और मोहम्मद सज्जाद ने उनसे मुलाकात की और उनको फूलों का गुलदस्ता देकर उन्हें इस नई नियुक्ति के लिए बधाई थी उन्होंने आशा जताई की वरिष्ठ अधिवक्ता रविउल इस्लाम के फिर से कानूनी सलाहकार के रूप में निगम के साथ जुड़ जाने से निगम को कानूनी पेचीदगियों को सुलझाने में काफी मदद मिलेगी और नगर निगम और सुचारू ढंग से काम कर सकेगा












