shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

88 नंबर वार्ड में आसनसोल नगर निगम द्वारा तोड़ा गया अवैध गोदाम:

1 min read

रानीगंज :बीते कुछ समय से आसनसोल नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज
आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड में नगर निगम द्वारा एक अवैध गोदाम को तोड़ दिया गया । रानीगंज के व्यवसायी विकास सतनालिका पर आरोप लगाया जा रहा है कि उन्होंने अवैध रूप से इस जमीन पर पिछले 20 सालों से कब्जा करके यहां पर एक गोदाम बना लिया था । आसनसोल नगर निगम द्वारा उनको 15 दिन पहले उनको नोटिस दिया गया था लेकिन जब उन्होंने खाली नहीं किया तब आज आसनसोल नगर निगम द्वारा गोदाम को तोड़ दिया गया ‌। इस बारे में आसनसोल नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरके श्रीवास्तव ने कहा कि यहां पर एक अवैध रूप से गोदाम बनाया गया था इसके मालिक को नोटिस दिया गया था हियरिंग में उनको मौका दिया गया था कि यह जमीन उनकी है इसके समर्थन में कागजात दिखाएं लेकिन जब ऐसा नहीं कर पाए तब बीएलआरओ से कागजात निकाले गए तो देखा गया कि यह सरकारी जमीन है 15 दिन पहले भी उनको गोदाम खाली करने का नोटिस दिया गया था लेकिन उन्होंने नोटिस पर कोई कार्रवाई नहीं की तो आसनसोल नगर निगम द्वारा उसे तोड़ दिया गया उन्होंने कहा कि यहां पर पास ही में एक कॉलेज है इस जमीन को अब विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जाएगा उन्होंने कहा कि यह 13 शतक जमीन है वही आसनसोल नगर निगम के रानीगंज बोरो के असिस्टेंट इंजीनियर कौशिक सेनगुप्ता ने कहा कि इस जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके रखा गया था अवैध रूप से कब्जा करने वाले व्यक्ति को नोटिस दिया गया था लेकिन जब उन्होंने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया और खुद से इस गोदाम को नहीं तोड़ा तो आज आसनसोल नगर निगम द्वारा इसे तोड़ दिया गया वह आसनसोल नगर निगम के 88 नंबर वार्ड के पार्षद नेहा साव ने कहा कि इस जमीन पर विकास सतनालिका नामक एक व्यक्ति का अवैध कब्जा था उनको 15 दिन पहले भी नोटिस दिया गया था लेकिन जब उन्होंने नोटिस की भी अवज्ञा की तो इससे गोदाम को तोड़ दिया गया उन्होंने कहा कि यहां पर एक कॉलेज है और इस जमीन का इस्तेमाल करके यहां पर विकास के कार्य किए जाएंगे उन्होंने कहा कि हम को नहीं पता कि उनके बारे में और कहां-कहां इस तरह से अवैध अतिक्रमण किया गया है लेकिन जहां भी इस तरह की बात सामने आएगी आसनसोल नगर निगम द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page