मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा सांता स्थित सांता हाई स्कूल(न्यू टाउन) के प्रांगण में 24वी वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन किया गया:
1 min read

बर्नपुर :मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के द्वारा सांता स्थित सांता हाई स्कूल(न्यू टाउन) के प्रांगण में 24वी वाटर कूलर मशीन का उद्घाटन आज किया गया ।आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी एवं मशीन के दानदाता एवं व्यवसायी श्री रतनलाल दीवान, उनके पुत्र एवं पुत्रवधू नवल शिल्पा दीवान तथा वार्ड नंबर 75 के पार्षद कंचन मुखर्जी ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। सर्वप्रथम ब्राह्मण आचार्य के द्वारा वाटर कूलर मशीन की विधिवत पूजा करवाई गई तत्पश्चात मशीन के ऊपर से पर्दा हटाकर मशीन का अनावरण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के चेयरमैन श्री अमरनाथ चटर्जी ने बताया कि मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा विगत कई सालों से गर्मी के मौसम में आम लोगों के लिए पानी की मशीन लगा रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों को इंगित कर वे ठंडे पानी की मशीन लगा रहे हैं, और आम लोगों के बीच सेवाभाव का काम कर रहे हैं।इस स्कूल में मशीन को लगवा कर उन्होंने बच्चों के साथ-साथ हमारे ऊपर भी एक बहुत बड़ा उपकार किया यहां आने वाले सैकड़ो बच्चे अपने ठंडे पानी की प्यास को बुझा पाएंगे। इसके लिए उन्होंने युवा मंच की पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। शिक्षा का मंदिर एक ऐसा मंदिर है जहां पेड़ पौधे रूपी बच्चे आते हैं और ज्ञान के संचार से बच्चों में ऊर्जा आती है।आज उसी ऊर्जा के संचार वाली जगह में पानी की मशीन लगाकर उन्होंने एक बड़ा उपकारी काम किया। साथ ही साथ उन्होंने मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के सभी सदस्यों को यह भरोसा दिया कि विगत भविष्य में नगर निगम से जो भी सहयोग की उन्हें दरकार पड़ेगी वह निरंतर उनके साथ खड़े रहेंगे ।इसके लिए उन्होंने मशीन के दानदाता श्री रतन लाल दीवान जिन्होंने अपनी पत्नी स्वर्गीय शारदा देवी दीवान की स्मृति में इस मशीन को लगाया एवं उनके पुत्र नवल दीवान एवं उनकी पुत्रवधू शिल्पा दीवान को बहुत-बहुत धन्यवाद् दिया। इससे पहले आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अमरनाथ चटर्जी के आगमन पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने शंख बजाकर एवं फूल बरसा कर चेयरमैन श्री चटर्जी का स्वागत किया, तत्पश्चात वहां पर उपस्थित समस्त अतिथियों का उत्तरीय एवं फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल एवं सचिव संदीप दारूका ने बताया की जैसा कि सभी जानते हैं कि हमारे राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के तहत मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा निरंतर आम लोगों के बीच ठंडे पानी की मशीन लगाकर सेवा भाव का निरंतर कार्य कर रही है इसी सूची में हमें सांता स्कूल के अध्यापकों ने संपर्क किया एवं उन्होंने एक ठंडे पानी की मशीन लगाने की यहां पर गुजारिश की तत्पश्चात हम लोगों ने स्कूल का मुआयना कर देखा कि सचमुच यहां पर एक मशीन की आवश्यकता है, जिसके लिए हम लोगों ने यहां पर एक मशीन का अनावरण आज के इस शुभ दिन में चेयरमैन सर की उपस्थिति में करवाया।इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर आज हम लोगों ने यहां पर मशीन लगवाई। आज के कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, शाखा के अमृत धारा संयोजक श्री अभिषेक केडिया, समाजसेवी शंकर लाल शर्मा, युवा मंच के सदस्य विवेक खेतान, श्री सुजीत गुप्ता, श्री कमल शर्मा , श्रीसुधीर भगत श्री राजेश जालान,श्री मुकेश अग्रवाल, आदि को ऊतरिय पहनाकर तथा फूलों का गुलदस्ता देकर सबों का सम्मान किया गया। स्कूल कमेटी की ओर से मशीन के दानदाता श्री रतनलाल दीवान का को स्मृति चिन्ह देकर उनका विशेष सम्मान किया गया तथा मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की ओर से स्कूल के शिक्षक प्रभारी श्री मधुसूदन मंडल जी को मंच का खादा पहनाकर सम्मान किया गया।इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक प्रभारी श्री मधुसूदन मंडल सहायक शिक्षक श्री राजेश मोदी शिक्षक सुकुमार हेंब्रम शिक्षक अर्णव मंडल शिक्षक देवाशीष दत्ता शिक्षक सुप्रिया मंडल शिक्षक अमित कुमार मंडल शिक्षक सुब्रतो साव, शिक्षक प्रदीप कुमार शिक्षिका सुपर्णा मुखर्जी शिक्षिका मौसमी बनर्जी शिक्षिका सुतापा राय शिक्षिका सुजाता कर्मकार शिक्षिका सुमिता बावरी हिमाल कुमार माझी क्लर्क मानिकचंद रिवर तथा विनय कृष्णा बावरी (पियून) के साथ साथ मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा की ओर से सदस्य सत्यजीत बागड़ी एवं युवा समाजसेवी तथा पी बी एस पी एम वाई एम राजनीतिक चेतना फोरम के वाइस चेयरमैन आनंद पारीक रोहित गुप्ता (गोलू) एवं अमित अग्रवाल उपस्थित थे।












