आसनसोल साउथ थाना की तरफ से खोए और चोरी हुए मोबाइल असली मालिकों को लौटाए गए:
1 min read
आसनसोल आज आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नररेट के फिरे पावा योजना के अंतर्गत 53 लोगों को उनके चोरी या खोए हुए मोबाइल वापस किया गया । आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के एसीपी देवराज दास आसनसोल साउथ थाना प्रभारी कौशिक कुंडू सहित तमाम पुलिस अधिकारी उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान कुल 53 लोगों को उनके खोए हुए या चोरी हुए मोबाइल वापस किए गए इस बारे में एसीपी देवराज दास ने कहा कि बीते 6 महीने में जिनके भी मोबाइल चोरी हुए हैं या खो गए थे उनको आज वापस किया गया उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे मोबाइल मिलते गए आसनसोल साउथ थाना द्वारा आज एक कार्यक्रम के जरिए उनके असली मालिकों को उन्हें सौंप दिया गया। अपने खोए मोबाइल वापस पाकर लोग काफी खुश थे












