गुमशुदा की तलाश 17 जुलाई से गोविंद कालिंदी है लापता, दक्षिण थाने में दर्ज की गई रिपोर्ट:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाना अंतर्गत तीन नंबर महिशीला कॉलोनी के रहने वाले 20 वर्षीय गोविंद कालिंदी 17 जुलाई से लापता है उनकी मां माया कारिंदे ने आसनसोल दक्षिण थाने में एक गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका बेटा गोविंद 17 जुलाई सुबह 11 बजे से लापता है इस संदर्भ में उन्होंने दक्षिण थाने में एक प्राथमिक की दर्ज कराई और प्रशासन से गुहार लगाई कि उनके बेटे को जल्द से जल्द तलाश किया जाए लापता गोविंद कालिंदी की मां का नाम माया कालिंदी है और उनके पिता का नाम भ्रमर कालिंदी है तीन नंबर मोहिशिला कॉलोनी के सायर पुकुर इलाके के रहने वाले गोविंद कालिंदी जब लापता हुए तब उन्होंने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और ब्लैक पेंट पहना हुआ था












