क्रेडाई आसनसोल की तरफ से एक दिव्यांग बच्चे को दी गई व्हीलचेयर:
1 min read

आसनसोल :व्यवसायिक संगठन क्रेडाई आसनसोल हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देता आया है आज भी इसका एक उदाहरण देखा गया जब संगठन के अध्यक्ष सचिन राय तथा सचिव विनोद गुप्ता की उपस्थिति में मोहम्मद आर्यन नामक एक दिव्यांग बच्चे को संगठन द्वारा एक व्हीलचेयर प्रदान किया गया । इस बच्चे के पिता का नाम शमशाद खान है और यह परिवार बुधा के चमन तलाव इलाके में रहता है इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के एम एम आई सी गुरदास चटर्जी विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने अपने हाथों से इस बच्चे को यह व्हीलचेयर प्रदान किया इस मौके पर सचिन राय ने गुरदास चटर्जी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह हमेशा संगठन के हर काम में उनके साथ खड़े रहते हैं और सहयोग करते हैं सचिन राय ने कहा कि हाल ही में गुरदास चटर्जी ने इस बच्चे के बारे में उन्हें बताया था और आज इस बच्चे को यह व्हीलचेयर प्रदान करके उन्हें आंतरिक खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि वह विनोद गुप्ता तथा क्रेडाई आसनसोल के सभी पदाधिकारी हमेशा अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन को लेकर गंभीर रहते हैं और आज यह कार्य करके उन्हें आंतरिक खुशी हो रही है वही गुरदास चटर्जी ने संगठन के पदाधिकारियों को यह कहते हुए धन्यवाद दिया कि जब भी वह सचिन राय विनोद गुप्ता या अन्य किसी पदाधिकारी से कोई अनुरोध करते हैं तो तुरंत उस पर अमल किया जाता है इस बच्चे को आज व्हीलचेयर प्रदान किया जा रहा है उनके पिता हाल ही में उनसे मिलने आए थे और उन्होंने इस बच्चे के लिए 1 व्हीलचेयर के लिए अनुरोध किया था जिसके बारे में उसने सचिन राय से बात की थी और आज व्हीलचेयर इस बच्चे को प्रदान किया जा रहा है उन्होंने इसके लिए क्रेडाई आसनसोल के पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया खासकर सचिन राय विनोद गुप्ता और उनकी पूरी टीम को उन्होंने धन्यवाद दिया और कहा कि जिस तरह से वह अपने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक दायित्व को भी निभा रहे हैं वह सराहनीय है












