shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Recent Posts

April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

दुर्गापुर में आयोजित की गई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन:

1 min read

दुर्गापुर :दुर्गापुर के सुभाष व्यामागर द्वारा पिछले 5 तथा 6 अगस्त को पश्चिम बर्धमान जिला फिजिकल कल्चर एसोसिएशन के बैनर तले दुर्गापुर के सिदु कानू इंडोर स्टेडियम में महिलाओं तथा पुरुषों के लिए पावर लिफ्टिंग तथा बेंच प्रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं के लिए 47 किलो भार वर्ग से लेकर 84 किलो भार वर्ग तक में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। खिलाड़ियों को जूनियर तथा सीनियर दो विभागों में बांटा गया था। वहीं पुरुषों के लिए 59 किलो भार वर्ग से लेकर 120 किलो भार वर्ग तक की प्रतियोगिता थी । पुरुषों को भी जूनियर तथा सीनियर दो विभागों में बांटा गया था। इन प्रतियोगितायों में भाग लेने वाले सभी 463 खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और यह दिखा दिया की पावरलिफ्टिंग में क्षेत्र में कितनी प्रतिभा छिपी हुई है ।

इस पूरे आयोजन से जुड़ी विश्व विख्यात पावरलिफ्टर सीमा दत्ता चटर्जी ने कहा कि जिस तरह से इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया है उससे यह साबित होता है कि इस क्षेत्र में पावर लिफ्टिंग का भविष्य काफी उज्जवल है उन्होंने जूनियर वर्ग में कुछ प्रतिभाओं को विशेष रूप से चिन्हित करते हुए कहा कि अगर उनको सही मार्गदर्शन तथा समर्थन और सहयोग मिले तो आने वाले समय में यह खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत का नाम रौशन कर सकते हैं उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता का आयोजन इसी मकसद से किया गया था कि स्थानीय खिलाड़ियों को एक मंच मिल सके जिससे कि वह अपनी प्रतिभा को सबके सामने प्रस्तुत कर सके उन्होंने सभी से अपील की कि वह आगे आए और इन खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा को और बेहतर करने में हर संभव सहयोग प्रदान करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page