आसनसोल रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के शिलान्यास समारोह पर जुटे शहर के प्रतिष्ठित लोग:
1 min read
आसनसोल :कल केंद्र सरकार के रेल मंत्रालय की तरफ से एक ऐतिहासिक पहल की गई एक साथ 508 स्टेशनों के नवीनीकरण के कार्य का शिलान्यास व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से इन सभी कार्यों का शिलान्यास किया इन स्टेशनों में आसनसोल स्टेशन भी है जिसका 431 करोड़ों रुपए से नवीनीकरण किया जाएगा इसके तहत आसनसोल स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा जिसमें हवाई अड्डे जैसी सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगे यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान देते हुए इस पूरी परियोजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा कल आसनसोल स्टेशन पर अवैध तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्य का शिलान्यास किया। आपको बता दें कि केंद्र सरकार के रेलवे मंत्रालय द्वारा पूरे भारत में पहले चरण में 508 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा इसमें आसनसोल रेलवे स्टेशन भी है। आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से इससे कार्य का उद्घाटन किया इस मौके पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कुल्टी के विधायक डॉ अजय पोद्दार भाजपा नेता शंकर चौधरी पश्चिम बंगाल सिक्किम प्रांत मारवाड़ी युवा मंच के राजनीतिक चेतना फॉर्म के वाइस चेयरमैन आनंद पारीक, मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के अमृतधारा संयोजक अभिषेक केडिया, मारवाड़ी युवा मंच आसनसोल सिटी शाखा के अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, विशाल अग्रवाल एवंम संजीव मीहारिया
सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अग्निमित्रा पाल ने बताया कि आज का दिन बेहद गौरवशाली दिन है जिस आसनसोल रेलवे स्टेशन से उनकी बचपन की यादें जुड़ी है आज आसनसोल रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का कार्य शुरू हुआ । सुबह से ही आसनसोल रेलवे स्टेशन पर उत्सव पर जनता की काफी भीड़ देखी गई यहां पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे इन सबके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल तरीके से इस कार्य का उद्घाटन किया आपको बता दें कि पूरे देश में पहले चरण में 508 स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा जिसमें से आसनसोल रेलवे डिविजन के भी चार स्टेशन हैं । आसनसोल रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के लिए 431 करोड़ रुपए मुहैया कराए गए हैं आशा है कि 2026 से पहले नवीनीकरण का कार्य समाप्त हो जाएगा












