बप्पा चटर्जी बने नए जिला भाजपा अध्यक्ष:
1 min read
आसनसोल :भाजपा की तरफ से संगठन में एक बड़ा फेरबदल करते हुए आसनसोल जिला भाजपा संगठन के अध्यक्ष के रूप में दिलीप दे की जगह पर बप्पा चटर्जी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है आज आसनसोल जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए बप्पा चटर्जी ने कहा कि वह इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार है और उन्होंने इसके लिए भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में लोकसभा के चुनाव होने जा रहा है जो कि उनके लिए एक बहुत बड़ी चुनौती है और वह इस चुनौती के लिए तैयार है उन्होंने कहा कि आसनसोल की सीट पारंपरिक रूप से भाजपा की रही है लेकिन पिछले लोकसभा उपचुनाव में नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती द्वारा वोटरों को धमकाया गया था इस वजह से टीएमसी को जीत हासिल हुई थी लेकिन अगले साल जब लोकसभा चुनाव होंगे तब केंद्रीय सुरक्षा बल मौजूद रहेंगे ऐसे में उनके लिए चुनाव को प्रभावित करना इतना आसान नहीं होगा उन्होंने विपक्षी पार्टियों के गठबंधन को चोरों का गठबंधन करार दिया और कहा कि उनका उद्देश्य है कि आसनसोल की सीट को एक बार फिर से भाजपा की झोली में डाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तोहफे के रूप में देना वही पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में किस तरह की धांधली हुई यह सब ने देखा केंद्रीय सुरक्षाबलों को थानों में बिठा कर रखा था और पुलिस प्रशासन की मदद से मतदान में व्यापक धांधली कर जीत हासिल की लेकिन लोकसभा चुनाव में यह नहीं होने वाला चुनाव आयोग की निगरानी में होगा उन्होंने कहा कि सिर्फ आम चुनाव ही नहीं विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को जीत हासिल होगी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप दे ने पार्टी द्वारा उनको अध्यक्ष पद से हटाए जाने को एक नियमित संगठनात्मक फैसला बताया और कहा कि पार्टी समय-समय पर इस तरह के फैसले लेती रहती है और यह कोई नई बात नहीं है उन्होंने बप्पा चैटर्जी के बारे में कहा कि उन्होंने उनके साथ काफी काम किया है और वह जानते हैं कि पार्टी ने एक बहुत ही योग्य व्यक्ति को चुना है इस पद के लिए और उनको उम्मीद है कि बप्पा चटर्जी के नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को छुएगी












