कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर आसनसोल नगर निगम की तरफ से दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :बांग्ला पंचांग के अनुसार आज कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि है इस मौके पर आज आसनसोल नगर निगम की तरफ से रविंद्र भवन में लगे उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी बोरो चेयरमैन ड देवाशीष सरकार पार्षद सीके रेशमा सहित नगर निगम के तमाम पदाधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे यहां पर उपस्थित सभी ने कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि आज कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 82वीं पुण्यतिथि है कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर ने अपने जीवन और अपनी रचनाओं से हमेशा लोगों को प्रेरित किया है और एक नए समाज निर्माण की बात कही है उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है कि उनके बताए आदर्शो पर चलते हुए हम आने वाले समाज का निर्माण कर सकें वही चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर का जीवन विस्तृत है एक तरफ उन्होंने साहित्य की हर विधा को स्पर्श किया तो वहीं उन्होंने आध्यात्मिक जीवन को भी जिया इतना ही नहीं उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई में भी अपना योगदान दिया और अपनी रचनाओं से आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को उत्साहित किया उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वह रवींद्रनाथ टैगोर के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे ताकि उनके बताए समाज का निर्माण हो सके












