आसनसोल रेलवे स्टेशन पर हुआ वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल रन:
1 min read
आसनसोल :वंदे भारत ट्रेन का आज आसनसोल में ट्रायल रन किया गया पटना से हावड़ा जाने के क्रम में यह ट्रेन आसनसोल होकर गई आसनसोल में 12:15 बजे के आसपास यह ट्रेन पहुंची और 2 मिनट रुक कर हावड़ा के लिए निकल गई यह ट्रेन पटना से सुबह 8:00 बजे खुली थी और 12:15 से कुछ मिनट पहले आसनसोल पहुंची 2 मिनट के ठहराव के बाद हावड़ा के लिए रवाना हो गई यह वंदे भारत का आज ट्रायल रन था उम्मीद है कि स्वाधीनता दिवस से पहले ही आसनसोल होकर वंदे भारत का परिचालन नियमित रूप से शुरू हो जाएगा आज वंदे भारत ट्रेन को देखने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ जमा हो गई सभी इस ट्रेन के साथ अपनी तस्वीर खिंचवाने के लिए उत्सुक दिखे












