सालानपुर ब्लॉक में दो नए सामुदायिक भवन का शिलान्यास और एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन:
1 min read
सालानपुर :एडीडीए के अध्यक्ष तापस बनर्जी और बाराबनी विधायक और आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने सलानपुर ब्लॉक के जीतपुर उत्तरमपुर पंचायत और अछार पंचायत इलाके में दो नए सामुदायिक हॉल का शिलान्यास और एक सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया । उन्होंने जीतपुर गांव में एडीडीए के फंड से करीब 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एक सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया. इसके बाद उन्होंने मोहुलडांगा आदिवासी मोहल्ले में एडीडीए फंड से करीब 43 लाख रुपये की लागत से बने एक खूबसूरत सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया. अंतत: एडीडीए फंड से अचरा पंचायत अंतर्गत जोरबारी न्यू बस्ती गांव में करीब 13 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया।

एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी ने कहा कि बाराबनी विधायक के कहने पर तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देशानुसार अति ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार का विकास कार्य किया जा रहा है, ताकि गांव के लोगों को लाभ मिले. इसके अलावा, विधायक और मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि इस गांव के लोगों ने बार-बार क्षेत्र में एक सामुदायिक भवन बनाने का अनुरोध किया था। यही कारण है कि एडीडीए द्वारा सामुदायिक भवन बनाने का काम किया जा रहा है। यह सभी कार्य पंचायत चुनाव से पहले ही तय हो गये थे लेकिन चुनाव के कारण इसमें देरी हुई। .आज कई नये कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया । उन्होंने कहा कि विकास के कार्य जारी है और भविष्य में और अधिक विकास होगा। इस
कार्यक्रम में सालानपुर ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरमान, उपाध्यक्ष भोला सिंह और ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस महिला अध्यक्ष अपर्णा रॉय, वंदना मंडल, सुजीत मोदक के अलावा कई अन्य लोग उपस्थित थे












