आसनसोल रामकृष्ण मिशन में आयोजित किया गया युवा संवाद इंडिया@ 2047:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल रामकृष्ण मिशन के ऑडिटोरियम में आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का नाम युवा संवाद इंडिया 2047 रखा गया था इस कार्यक्रम का आयोजन बीबी कॉलेज दुर्गापुर के नेहरू युवा केंद्र आसनसोल सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर एंड यूथ एंपावरमेंट तथा रामकृष्ण मिशन के सहयोग से किया गया था इस मौके पर यहां आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सौमात्मानंद जी महाराज रानीगंज के विधायक तथा ए डीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी अमिताभ बनर्जी बीबी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमिताभ वासु सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे। इस बारे में जानकारी देते हुए डॉ अमिताभ वासु ने कहा कि आज युवा संवाद इंडिया 2047 नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां कई वक्ताओं ने आज की युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने हेतु अपनी बातें सामने रखें उन्होंने कहा कि आज भारत युवाओं का देश बन गया है यहां पर रहने वाले लोगों की औसत उम्र काफी कम हो गई है ऐसे में यहां पर काम करने जैसे लोग काफी ज्यादा है इस ताकत का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए ताकि आने वाले समय में खासकर 2047 यानी जब हम आजादी का सौंवा वर्ष मनाएंगे तब भारत पूरी दुनिया में एक सुपर पावर बनकर उभरे इसके लिए अभी से तैयारी करनी होगी उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम के दौरान सृजन आसनसोल ब्रदर हुड जैसी संस्थाओं को उनके अच्छे सामाजिक कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया वहीं अभिनव साव को विश्व स्तर पर निशानेबाजी प्रतियोगिता में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया और एक सम्मान राशि भी प्रदान की गई उन्होंने कहा कि इसके साथ ही क्रिकेट फुटबॉल के अलावा अन्य खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ियों को भी सम्मान राशि प्रदान की गई ताकि आने वाले समय में वह और बेहतरीन तरीके से देश का नाम रोशन कर सकें उन्होंने बताया कि बीबी कॉलेज और आसनसोल सोसायटी फॉर सोशल वेलफेयर एंड यूथ एंपावरमेंट एक साथ गरीब मेधावी बच्चों को प्रतियोगिता मुलक परीक्षाओं के लिए तैयार करने के लिए भी निशुल्क सहायता करेगी उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम का मकसद युवा पीढ़ी को इस देश के प्रति कुछ करने के लिए जागरूक और प्रोत्साहित करना है ताकि आने वाले समय में भारत सही मायनों में एक विश्व शक्ति बनकर उभर सके












