डिप्टी मेयर वसीम उल हक के चेंबर में हुई अरुण शर्मा मिस्टर खान की बैठक संपत्ति विवाद को सुलझाने की तरफ उठाया गया कदम:
1 min read
आसनसोल आसनसोल बाजार में स्थित महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा के एक पुराने मकान को लेकर कुछ विवाद खड़ा हो गया था जिसके शांतिपूर्ण तरीके से समाधान की तरफ आज पहल की गई आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक के चेंबर में एक बैठक हुई जिसमें अरुण शर्मा मिस्टर खान मुकेश शर्मा उपस्थित थे वहां पर अरुण शर्मा और मिस्टर खान के बीच शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत हुई और दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे की बातों को गौर से सुना और इस समस्या के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमति जताई अरुण शर्मा का कहना है कि क्योंकि अभी उस वार्ड के पार्षद और नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी नहीं है तो फिलहाल वह कोई फैसला नहीं ले सकते इसके अलावा उनको अपने बड़े भाई नथमल शर्मा से भी बातचीत करनी होगी इसके बाद तीन दिनों के उपरांत वह अपना अंतिम फैसला बता पाएंगे तब वसीम उल हक और अमरनाथ चटर्जी जो भी उनसे कहेंगे उनको स्वीकार होगा आपको बता दें कि कल अरुण शर्मा के बाजार में स्थित दुकान और उनके पीछे के तीन कमरों को लेकर एक विवाद खड़ा हो गया था अरुण ट्रंक स्टोर नामक उस दुकान के पीछे एक घर है उस घर के तीन कमरों में अरुण शर्मा का परिवार आज तकरीबन 100 सालों से किराए पर रह रहा है उस घर के मालिक गोविंद शर्मा ने उस घर को कथित रूप से नन्हे खान और मिस्टर खान को बेच दिया है लेकिन अरुण शर्मा का कहना था कि उस घर के सभी हिस्सेदार इस संपत्ति को बेचने के हक में नहीं थे यहां तक कि कमलेश शर्मा नामक एक हिस्सेदार ने तो कोर्ट से इंजंक्शन भी हासिल कर लिया था इसके बावजूद वहां पर नन्हे खान और मिस्टर खान काम करवा रहे थे कल अरुण शर्मा ने यह सवाल उठाया था कि कोर्ट से इंजंक्शन जारी होने के बाद भी काम कैसे चल रहा था इसे लेकर उन्होंने साउथ थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी और कल मेयर विधान उपाध्याय से भी मिले थे मेयर ने वहां पर स्टॉप आर्डर का आदेश भी दिया था आज डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने दोनों ही पक्षों को बुलाया और इस मसले के हल की दिशा में एक पहल की अरुण शर्मा ने बताया कि आज की बैठक काफी सकारात्मक माहौल में हुई और आने वाले समय में अमरनाथ चटर्जी और नथमल शर्मा से सलाह करने के उपरांत वह कोई फैसला लेंगे और तब वसीम उल हक़ तथा अमरनाथ चटर्जी चैटर्जी उनसे जो कहेंगे वह जरूर उसको स्वीकार करेंगे












