रात के अंधेरे में वन विभाग परिसर के निकट काटे गए सैकड़ों पेड़:
1 min read

बाराबनी :रात के अंधेरे में वन विभाग परिसर के बगल से सैकड़ों पेड़ काट दिये गये. जहां वन महोत्सव मनाया जा रहा है. वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उसी समय दुर्गापुर रेंज के बाराबनी ब्लॉक के जामग्राम पंचायत के सरिशातली बिट ऑफिस की जमीन पर रात के अंधेरे में सागौन सिरिष जैसे सैकड़ों महंगे पेड़ों को काट दिया गया था. प्रत्येक पेड़ को काटने के लिए विशेष उपकरणों का उपयोग किया गया । सरीशातली वन विभाग के बीट कार्यालय के सामने सैकड़ों पेड़ काटे जाने के बाद सरीशातली बीट विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़ा हो गया है. क्योंकि यहां बीट कार्यालय है साथ ही वन विभाग के कर्मचारी अधिकारियों का आवास भी इसी क्षेत्र में है। फिर भी सवाल है कि सैकड़ों पेड़ कैसे कट गये, किसी वन रक्षक या अधिकारी को सूचना क्यों नहीं दी गयी.
घटना की जांच के लिए वन विभाग की ओर से शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. पुलिस और वन विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है । डीएफओ बुद्धदेव मंडल ने शुक्रवार को घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि कई पेड़ काटे गये हैं. घटना की जांच के लिए लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है












