shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मेयर विधान उपाध्याय ने किया विश्व बांग्ला गेट का उद्घाटन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने आज विश्व बांग्ला गेट कैनोपी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया । आसनसोल के भगत सिंह मोर इलाके में हुए शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उनके साथ डिप्टी मेयर वसीम उल हक बोरो चेयरमैन शिवानंद बावरी सहित आसनसोल नगर निगम के कई अधिकारी भी यहां मौजूद थे । इस संदर्भ में विधान उपाध्याय ने कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी विकास कार्यो पर काफी जोर दे रही हैं। इसी कड़ी में आज इस कैनोपी का शिलान्यास किया गया । इसके साथ ही जीटी रोड के किनारे सेंट पैट्रिक्स स्कूल के सामने दो करोड़ की लागत से एक पार्क का निर्माण किया जाएगा काली पहाड़ी इलाके में भी एक गेट बनाया जाएगा। जुबली मोड़ पर 10 करोड़ की लागत से विश्व बांग्ला गेट बनाया जाएगा जो कि शहर के प्रवेश द्वार के रुप में भव्य तरीके से बनाया जाएगा ‌ । उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी पूरे प्रदेश के साथ-साथ आसनसोल शिल्पांचल में भी विकास कर रही हैं लेकिन विरोधी फिर भी कहते हैं कि विकास नहीं हो रहा है ‌। इसका वह कुछ नहीं कर सकते क्योंकि वह देख कर भी नहीं देखना चाहते आंखें रहते हुए भी जो अंधे बने रहते हैं उनका कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाने वालों से पुछा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तो पूरे राज्य में विकास कार्य कर रही हैं लेकिन केंद्र सरकार आसनसोल के विकास के लिए क्या कर रही है इसका भी जवाब उनको देना होगा। उन्होंने कहा कि आज जो यह सवाल उठा रहे हैं वह भी कभी सत्ता में थे । तब उन्होंने क्या किया इसका भी जवाब उनको देना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page