एमएमआईसी इंद्रानी मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंभर गोष्टी की महिलाओं को लेकर बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम की एनयूएलएम दफ्तर की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा के नेतृत्व में स्वयंभर गोष्ठी की महिलाओं को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया इस बैठक में आने वाले समय में इन महिलाओं द्वारा स्कूल ड्रेस सिलने के काम को लेकर चर्चा हुई इंद्राणी मिश्रा ने बताया कि आज की बैठक एक नियमित बैठक थी जहां पर आने वाले समय में गोष्ठी की महिलाओं द्वारा किस तरह से फिर से स्कूल ड्रेस सिलने का काम किया जाएगा और कैसे स्कूलों से संपर्क किया जाएगा सिलने के बाद इन यूनिफॉर्म को किस तरह से स्कूलों तक पहुंचाया जाएगा इन सब विषय पर चर्चा की गई आज की बैठक में मूलतः कुल्टी इलाके से आईं विभिन्न गोष्ठियों की करीब 200 महिलाएं उपस्थित थीं












