आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स सचिव शंभूनाथ झा ने लिखा मंत्रि शशि पांजा को पत्र:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने बंगाल की उद्योग वाणिज्य और उद्यम विभाग की मंत्री डॉ शशि पांजा को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने आसनसोल क्षेत्र की दयनीय स्थिति की ओर उनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की है । अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि इस क्षेत्र में कोई भी बड़ा उद्योग न लगने के कारण यहां के बाजार की स्थिति बहुत ही दयनीय है । कई बड़े बड़े शोरूम आसनसोल में बन्द हो रहें हैं । यहां दो दो शापिंग माल है जिनकी अवस्था अच्छी नहीं है। सभी मल्टिप्लेक्स बन्द हो गये हैं और ना जाने क्या क्या बन्द होने जा रहा है । जो कि चिन्ता का विषय है ।
उन्होंने चेंबर की तरफ से कुछ सुझाव मंत्री के सामने पेश किया।
- किसी बड़े उद्योग को आसनसोल में स्थापित किया जाय ।
- उद्योग या बड़े शोरूम को कम से कम 3 से 5 साल तक प्रोत्साहन देने के लिए हर प्रकार के सरकारी करों में छुट का प्रवधान हो ।
- आसनसोल बहुत ही पुराना बाजार है उसे व्यवस्थित करने की जरूरत है।
- आसनसोल में टेक्सटाइल उद्योग में रेडिमेड गारमेंट की बहुत सम्भावना है उस पर पहल होनी चाहिए । उन्होंने पत्र में लिखा कि थोड़ी सी सरकारी मदद से आसनसोल को पुनर्जीवित किया जा सकता है । अंत में उन्होंने
आशा जताई कि डा शशि पांजा जल्द से जल्द चेंबर के एक प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित करेंगी।












