भाजपा महिला मोर्चा के आसनसोल जिला सांगठनिक बैठक का हुआ आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तरफ से आसनसोल के जीटी रोड के किनारे स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया आसनसोल भाजपा महिला मोर्चा के इस सांगठनिक बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई इनमें पिछले पंचायत चुनाव में भाजपा के जो कार्यकर्ता घर छोड़ने पर मजबूर हो गए थे उनको कैसे फिर से वापस घर में लाया जा सके इस पर चर्चा हुई और 3 तारीख को दुर्गापुर में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सभा को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ इस बारे में संगठन की अध्यक्ष भारती चटर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी सहित सभी विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों पर बीते पंचायत चुनाव में अमानवीय अत्याचार किए थे इसका नतीजा यह है कि आज भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता अपने घरों से फरार हैं वह अपने घर नहीं लौट पा रहे हैं ऐसे सैकड़ों कार्यकर्ता हैं जो जमुरिया बाराबनी आदि क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों की वजह से घर से बाहर है उनको फिर से कैसे घर वापस लाया जा सके इस पर आज की बैठक में चर्चा हुई इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दुर्गापुर में 3 तारीख को नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सभा है दुर्गापुर नगर निगम की मियाद पिछले साल खत्म हो चुकी है लेकिन तृणमूल कांग्रेस वहां पर चुनाव नहीं करवा रही है इसी के खिलाफ शुभेंदु अधिकारी 3 अगस्त को दुर्गापुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे आज उस जनसभा की प्रस्तुति के लिए इस बैठक का आयोजन किया गया












