डेंगू की रोकथाम के लिए आसनसोल नगर निगम तत्पर:
1 min read
आसनसोल :बीते कुछ समय से पश्चिम बंगाल में डेंगू का कहर देखा जा रहा है आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में इसका प्रकोप ना बढ़ सके इसके लिए आसनसोल नगर निगम की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है इसी क्रम में आज बोरो 3 चेयरमैन उत्पल सिन्हा के चेंबर में एक बैठक हुई जहां पर 3 तथा छह नंबर बोरो के पार्षद और सेनेटरी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे ।

यहां पर डेंगू की रोकथाम के लिए युद्ध कालीन तत्परता के साथ काम करने का फैसला लिया गया उत्पल सिन्हा ने कहा कि 3 तथा 6 नंबर बोरो के सभी पार्षदों को हिदायत दी गई कि वह सैनिटरी विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय रखकर अपने अपने वार्ड में लोगों को जागरूक करें कहीं भी जलजमाव ना हो और डेंगू की रोकथाम के लिए जो भी स्वास्थ्य विभाग के गाइडलाइंस हैं उनके मुताबिक काम किया जाए उन्होंने कहा कि फिलहाल हर वार्ड में अभी 2 स्प्रेमैन है जो कीटनाशकों का छिड़काव करते हैं लेकिन वक्त की नजाकत को देखते हुए हर वार्ड में एक स्प्रेमैन बढ़ा दिया गया है उन्होंने कहा कि 2 साल पहले आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में डेंगू की बीमारी देखी गई थी इस साल सिर्फ 2 मामले सामने आए हैं लेकिन वह भी चिंताजनक नहीं है उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम युद्ध कालीन तत्परता के साथ डेंगू की रोकथाम में लगी हुई है ।

वहीं मेयर विधान उपाध्याय ने भी कहा कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से डेंगू की रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं इसके लिए नगर निगम सभी पार्षद और सैनिटरी विभाग के अधिकारीगण तत्पर हैं












