आसनसोल नगर निगम की तरफ से मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मनाई गई इस मौके पर आसनसोल नगर निगम चौराहे पर स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया इस दौरान आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी एमएमआईसी गुरदास चटर्जी सहित आसनसोल नगर निगम के सभी वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे सभी ने हिंदी साहित्य के इस महान साहित्यकार की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए मुंशी प्रेमचंद के बारे में बताते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की लेखनी में समाज के वंचित वर्ग की कहानी उभरकर सामने आती है उन्होंने हमेशा हाशिए पर रहने वाले लोगों के दर्द को बयां किया उनके साहित्य के पठन से तत्कालीन भारतीय समाज की कुरीतियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है और किस तरह से समाज और धर्म का बेजा इस्तेमाल कर एक बहुत बड़े वर्ग को दबा कर रखा जाता था यह भी पता चलता है उन्होंने कहा कि आज भी मुंशी प्रेमचंद की कहानियां उनका साहित्य प्रासंगिक है क्योंकि आज भी समाज के एक बड़े वर्ग को दबा कर रखा जा रहा है जिसका उदाहरण इस देश के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकता है । वही एमएमआईसी गुरदास चटर्जी ने भी मुंशी प्रेमचंद को एक महान साहित्यकार बताया और कहा कि हिंदी साहित्य में उनका जो योगदान है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने आज की नई पीढ़ी को भी मुंशी प्रेमचंद के साहित्य को पढ़ने की सलाह दी ताकि आने वाले समय में उनके आदर्शों पर चलते हुए एक नए समाज का निर्माण हो सके












