shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने की जमुरिया के मृत आनंद केसरी के परिजनों से मुलाकात:

1 min read

जमुड़िया :आज पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष और एआईएमआईएम आसनसोल उत्तर विधानसभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार दानिश अज़ीज़ के नेतृत्व में जमुरिया के मृत युवक आनंद केसरी के घर गया और शोक संतप्त परिवार को दिलासा दिया। आपको बता दें कि 17 वर्षीय आनंद का कल रात कत्ल कर दिया गया था और पुलिस ने हत्या के आरोप में आनंद के ही एक दोस्त शुभम केसरी को हिरासत में लिया है।

आज दानिश अजीज पश्चिम बर्धमान जिला ए आई एम आई एम प्रतिनिधियों के साथ दिवंगत आनंद केशरी के घर गए और उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की । उन्होंने परिवार के लोगों से बात की और पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कल रात तुरंत कार्रवाई करती तो यह घटना नहीं होती और आनंद अभी भी अपने परिवार के साथ होते। इसके साथ ही उन्होंने आनंद के परिवार को आश्वासन दिया कि पश्चिम बर्धमान जिला एआईएमआईएम इस कठिन समय में हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ी है। साथ ही उन्होंने गुंडों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की और एडीपीसी और डीएम से पीड़ित परिवार की मदद करने का अनुरोध किया। इस मौके पर जमुरिया विधानसभा क्षेत्र के मोहम्मद सलीम खान आकाश पांडे शमशाद खान तापस बाद्यकर सहित अन्य ए आई एम आई एम सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page