मेयर विधान उपाध्याय ने कुल्टी में कई सड़कों के निर्माण कार्य का किया उद्घाटन:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल नगर निगम ने हर वार्ड में 10 लाख रुपये की लागत से आसनसोल नगर निगम के 106 वार्डों में सड़कों को बनाने की पहल की है. इसी क्रम में रविवार को कुल्टी विधानसभा की करीब सात-आठ सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया. जहां आसनसोल नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 60 में हरिजन पारा के सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम में डिप्टी मेयर वसीमुल हक 60 नंबर वार्ड के पार्षद एवं एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा बोरो चेयरमैन डॉ देवाशीष सरकार 59 नंबर वार्ड के पार्षद जाकिर हुसैन, पूर्व एमएमआईसी मीर हासिम, ब्लॉक अध्यक्ष कंचन राय एवं क्षेत्र के आम लोग उपस्थित थे












