रानीगंज में भी पूरी श्रद्धा और अकीदत से मनाया गया मोहर्रम:
1 min read

रानीगंज :पूरे विश्व के साथ-साथ रानीगंज में भी मुस्लिम समुदाय का पवित्र त्योहार मोहर्रम पूरी श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया रानीगंज के 91 नंबर वार्ड गीर्जा पाड़ा में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मोहर्रम के जुलूस में शिरकत की इस मौके पर ताजिया भी निकाला गया हालांकि जुलूस 91 नंबर वार्ड तक ही सीमित रहा और यह बाहर नहीं गए। रहमत नगर मोहर्रम कमेटी गीर्जा पाड़ा की तरफ से इसका आयोजन किया गया इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे यहां मुस्लिम समुदाय के जांबाजों ने अखाड़ा खेला इस मौके पर यहां शरबत आदि का भी इंतजाम किया गया था इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि यहां हिंदू मुस्लिम भाईचारे का एक अद्भुत मिश्रण भी देखा गया यहां मुस्लिम समुदाय के अलावा बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी मौजूद थे और सभी ने मिलजुल कर पूरी श्रद्धा के साथ इस त्यौहार को मनाया । इस दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से भी सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर रानीगंज बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा एसीपी सेंट्रल 2 श्रीमंतों बैनर्जी रानीगंज थाना प्रभारी सुदीप दासगुप्ता शहर के सम्मानित नागरिक कल्लोल घोष कमिटी सदस्य मजहर हुसैन नूर आलम सहित तमाम लोग उपस्थित थे।












