पूरे विश्व के साथ-साथ आसनसोल में भी मनाया गया मोहर्रम:
1 min read
आसनसोल :मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार मोहर्रम के मौके पर कल आसनसोल में विभिन्न मोहर्रम कमेटियों की तरफ से अखाड़े निकाले गए इस मौके पर आसनसोल उत्तर के विधायक तथा राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डिप्टी मेयर वसीम उल हक अभिजीत घटक वी शिव दासन उर्फ दासु पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी उपस्थित थे ।

इस मौके पर मलय घटक ने कहा कि आसनसोल की परंपरा है कि यहां पर हर साल हर त्यौहार सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर मनाते हैं चाहे वह मोहर्रम के अखाड़े हो या रामनवमी के अखाड़े यहां पर हर साल बेहद शांतिपूर्ण तरीके से सभी संप्रदायों के लोग मिलजुलकर इन अखाड़ों में शिरकत करते हैं और बहुत ही शांति और सौहार्द के साथ हर त्यौहार को मनाया जाता है इस साल मोहर्रम भी ठीक उसी प्रकार से मनाया जा रहा है ।

इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के तत्वावधान में एक शिविर लगाया गया वही आसनसोल दक्षिण थाने की तरफ से भी एक शिविर का आयोजन किया गया था वही आसनसोल नॉर्थ ब्लॉक एक तृणमूल कांग्रेस कमेटी की तरफ से भी शिविर का आयोजन किया गया था । इस मौके पर अमरनाथ चटर्जी अभिजीत घटक सहित सभी ने कहा कि आसनसोल को सिटी आफ ब्रदर हुड कहा जाता है यहां पर हर धर्म के त्योहारों को मिलजुल कर मनाया जाता है यहां पर कोई भेदभाव नहीं होता और सभी धर्मों के लोग हर धर्म के त्यौहार में शिरकत करते हैं उन्होंने सभी से अपील किया कि आसनसोल तथा बंगाल की इस परंपरा को आगे भी बरकरार रखने की आवश्यकता है और इसके लिए हमें इसी तरह से विभिन्न त्योहारों के आयोजन में मिलजुल कर शिरकत करना है ।

इस मौके पर पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे और बेहद शांतिपूर्ण माहौल में यह पूरा आयोजन किया गया मोहर्रम के आयोजन से पहले पुलिस प्रशासन के साथ जो पीस मीटिंग हुई थी उसमें फैसला लिया गया था कि अखाड़ों के दौरान किसी प्रकार के हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा उसी फैसले को अमलीजामा पहनाते हुए अखाड़े में किसी भी प्रकार के हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया मंत्री मलय घटक ने भी इसके लिए सभी मोहर्रम अखाड़ा कमेटियों की सराहना की












