सामाजिक संस्था बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन ने अनोखे अंदाज में मनाया अपने सदस्य की बेटी का जन्मदिन:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर की सामाजिक संस्था बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से संस्था के सदस्य की बेटी का जन्मदिन कुछ अनोखे अंदाज में मनाया गया। संकल्प के सभी सदस्य सुबह 11 बजे केरारदिही गांव पंहुचे और वहां जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को दोपहर का भोजन करवाया । इस मौके पर इस गांव के कई बच्चे यहां पर उपस्थित थे जिनको संकल्प के सदस्यों द्वारा दोपहर का भोजन करवाया गया। इस दौरान इस गांव के बच्चों के चेहरों पर जो खुशी देखी गई वह अवर्णनीय थी । इस कार्य को सफल बनाने में बर्नपुर संकल्प वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष बप्पा चटर्जी कोषाध्यक्ष चंदन बाउरी सचिव पारोमिता बैनर्जी उपाध्यक्ष तापस पाल सुमन चक्रवर्ती राजू सिंह सुनील शर्मा देबजित सरकार गौरांग पाल नयन दास अंतरा पाल आदि का प्रमुख योगदान रहा












