भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सामाजिक संस्था पहल ने जेमारी इलाके में किया फुटबॉल वितरण:
1 min read
रानीगंज :आज पहल नामक एक सामाजिक संस्था की तरफ से जेके नगर के जेमारी इलाके में कुछ फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रदान किए गए इस मौके पर आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होंने खुद इन फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल प्रदान किया इस मौके पर जितेंद्र तिवारी ने कहा कि पहल नामक उनकी एक सामाजिक संस्था है जिसके तहत आज जेमारी इलाके में तकरीबन 40 फुटबॉल टीम है । हर एक टीम को दो दो फुटबॉल प्रदान किए गए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चाहते हैं कि आज की युवा पीढ़ी कंप्यूटर मोबाइल के साथ-साथ मैदान में भी अपने जौहर दिखाए इसे सोच को अमलीजामा पहनाने के लिए आज पहल नामक संस्था की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया












