आसनसोल चित्तरंजन मार्ग पर टोटो बस की टक्कर कोई हताहत नहीं:
1 min read
कुल्टी :टोटो मिनीबस की टक्कर में एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना शनिवार को हुई जब चित्तरंजन से आसनसोल जा रही एक मिनी बस नीमतला चौराहे के पास पहुंचते ही स्टीयरिंग लॉक होने के कारण विपरीत दिशा से आ रही टोटो से टकरा गई। हालाँकि टोटो चालक को टक्कर की आशंका थी और उसने टोटो को मिनीबस की दिशा से दूर ले जाने की कोशिश की जिससे यात्री बाल बाल बच गए। बताया जाता है कि टोटो यात्रियों को लेकर रूपनारायणपुर की ओर जा रही थी. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलने के बाद चौरंगी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी बस को जब्त कर चौकी ले गयी. हालांकि, मिनी बस और टोटो में सवार चालक और यात्री बड़े हादसे से बच गये












