मेयर बिधान उपाध्याय ने 85 नंबर वार्ड में रास्ते के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास:
1 min read


आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के मेयर और विधायक बिधान उपाध्याय ने आसनसोल नगर निगम के वार्ड 85 नंबर वार्ड के इस्माइल टॉवर गली क्षेत्र में सड़क निर्माण का शिलान्यास किया और बाद में उसी वार्ड के इस्माइल मुचीपारा क्षेत्र में एक बस्ती का दौरा किया । एक ओर जहां 10 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जायेगा, वहीं दूसरी ओर बस्ती में जलनिकासी व्यवस्था की खराब स्थिति को देखकर उन्होंने पार्षद को निर्देश दिया कि काम कैसे होगा, इसकी रूपरेखा तैयार करें और जल्द से जल्द काम को सामाप्त करें। पूरे कार्यक्रम में मेयर बिधान उपाध्याय, एमएमआईसी मानस दास, बोरो चेयरमैन डॉ. देबाशीष सरकार, वार्ड नंबर 85 की पार्षद कल्याणी रॉय, वार्ड तृणमूल नेता गौतम रॉय, आशीष दां आदि उपस्थित थे












