महिला कल्याण स्कूल मामले पर अभी तक नहीं दर्ज कराई गई है आधिकारिक शिकायत:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस आज आसनसोल साउथ थाने में पत्रकारों से रूबरू हुए इस मौके पर उनके साथ आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू एसीपी देवराज दास तथा अन्य पुलिस अधिकारी गण उपस्थित थे। उनसे उमारानी गोराई महिला कल्याण स्कूल में कथित तौर पर कक्षा पांच की एक छात्रा के साथ दुराचार के आरोपों के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले की आधिकारिक रूप से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है अगर कहीं से इस मामले की कोई शिकायत दर्ज कराई जाती है तो पुलिस जरूर समुचित व्यवस्था लेगी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के कारण इस तरह का बवाल खड़ा हुआ उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया लग रहा है कि यह अफवाह है हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन अगर यह अफवाह पाई गई तो सोशल मीडिया पर इस तरह के भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी वही कल जिस स्कुल कर्मचारी को हिरासत में लिया गया था उसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच चल रही है












