shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सुलझाई गई 3 महीने पहले बुजुर्ग महिला की हत्या की गुत्थी:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल दक्षिण थाने में आज डीसी सेंट्रल डॉक्टर कुलदीप एसएस एसीपी देवराज दास तथा आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू ने एक संवाददाता सम्मेलन किया । इस संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने 22 मई को आसनसोल के सूर्य सेन पार्क इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के गुत्थी को सुलझाने की बात कही इस मामले में उन्होंने उस क्षेत्र के रहने वाले विशाल बावरी नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि सूरज हाजरा और जग्गू नाम के दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं ‌ घटना के बारे में डॉक्टर कुलदीप एसएस ने बताया कि 22 मई को यह तीनों उस महिला के घर में घुसे थे उनकी मंशा महिला के घर में चोरी करने की थी । सूरज पेशे से प्लंबर था और कुछ दिनों पहले ही उसने उस महिला के घर में काम किया था इसलिए उस महिला के घर के अंदर की खबर सूरज के पास थी वारदात के दिन यह तीनों उस महिला के घर में दाखिल हुए और चोरी करने लगे जब उस महिला ने इनको उनके घर में चोरी करते हुए देख लिया तो उन्होंने पूछा कि वह उनके घर में क्या कर रहे हैं जब इन तीनों व्यक्तियों को लगा कि महिला ने उन्हें चोरी करते हुए देख लिया है तो वह हड़बड़ा गए और पकड़े ना जाएं इसके लिए उन्होंने महिला के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए घटना के दिन तो किसी को कुछ पता नहीं चला लेकिन अगले दिन पड़ोसियों को कुछ संदेह हुआ तो आसनसोल दक्षिण पुलिस पोस्ट के अधिकारी मौके पर गए और देखा कि उस महिला की हत्या कर दी गई है इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई और सूर्यसेन इलाके के ही रहने वाले विशाल बावरी को इस मामले में गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य जग्गू और सूरज हाजरा कि अभी भी तलाश की जा रही है इस पूरे मामले में इन तीनों आरोपियों ने 40 हजार रुपए नकद कान की बाली और हार चोरी किया था प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि चोरी के उद्देश्य से ही यह लोग घर में घुसे थे और पकड़े जाने पर उन्होंने महिला की हत्या कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page