सालनपुर ब्लॉक में पीएचई पाइप लाइन फटने से लोगों को हो रही है पेयजल की कमी:
1 min read

सालानपुर :बुधवार को एक निजी फैक्ट्री के पानी की पाइप लाइन बिछाते समय पीएचई की पेयजल आपूर्ति की मुख्य पाइप फट गई थी। नतीजा यह हुआ कि देंदुआ कल्याणेश्वरी रोड के देवीपुर चौराहे से सटी सड़क पानी के बहाव के कारण ध्वस्त हो गयी. सालानपुर थाना अंतर्गत देंदुआ कल्याणेश्वरी रोड के देवीपुर चौराहे से सटे इलाके में कई मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हो गए। इलाके में जैसे बाढ़ सी आ गई। घटना के कारण स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ध्वस्त सड़क को बैरिकेड्स से घेर दिया जिससे सड़क पर आवागमन बंद हो गया. हालांकि, बुधवार रात से एक विस्तृत इलाके में पेयजल आपूर्ति बंद हो गई थी । आखिरकार घटना के 48 घंटे बाद शुक्रवार की सुबह से युद्धकालीन तत्परता से ध्वस्त हुई सड़क को हाइड्रा से साफ किया गया। इसके साथ ही पी एच ई मेंन पाइप लाइन की मरम्मत शुरू कर दी गई। बताया जाता है कि पाइप लाइन मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ध्वस्त सड़क की मरम्मत का काम शुरू हो जायेगा












