shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

नगर निगम ने मानी अस्थाई सफाई कर्मचारियों की मांग अब से मिलेगा 347 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वेतन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के अस्थाई सफाई कर्मी आज सुबह से ही वेतन वृद्धि को लेकर आसनसोल नगर निगम गेट के सामने प्रदर्शन कर रहे थे उनका कहना था कि कल की बोर्ड मीटिंग में उनके वेतन में महीने में ₹8 की वृद्धि हुई है जो बिल्कुल ना काफी है इसके खिलाफ आज सुबह से ही अस्थाई सफाई कर्मी आसनसोल नगर निगम के सामने स्टेशन रोड पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे सैकड़ों की तादाद में अस्थाई सफाई कर्मचारी यहां पर आए थे और वेतन वृद्धि को और बढ़ाने की मांग पर प्रदर्शन कर रहे थे प्रदर्शनकारियों से बात करने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी आसनसोल नगर निगम पहुंचे और प्रदर्शनकारी सफाई कर्मचारियों से बात की इसके उपरांत यह फैसला लिया गया कि अब से अस्थाई सफाई कर्मचारियों का वेतन 347 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिया जाएगा ।

विधान उपाध्याय ने कहा कि इसके चलते आसनसोल नगर निगम पर ढाई करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा लेकिन क्योंकि यह सफाई कर्मचारी भी आसनसोल नगर निगम के परिवार का एक हिस्सा है इसलिए उनकी मांगे मानी जा रही हैं हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इन सफाई कर्मचारियों को कहा है कि अगर वह काम चालू रख कर अपनी मांगों को लेकर नगर निगम से बात करते तो ज्यादा बेहतर होता इस तरह से काम बंद करके प्रदर्शन करके अपनी मांगे सामने रखने का तरीका गलत है उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार की वजह से महंगाई बढ़ रही है इसे देखते हुए इन सफाई कर्मचारियों का कहना है कि 325 रुपए ना काफी है इसलिए अब से अस्थाई सफाई कर्मचारियों का वेतन 347 रुपए किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page