महिला कल्याण स्कूल कांड पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल आज पंहुची महिला कल्याण स्कूल तथा आसनसोल दक्षिण थाने:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल दक्षिण के विधायक अग्निमित्रा पाल आज उमारानी गोराई महिला कल्याण हाई स्कूल पहुंची यहां पर उन्होंने प्रधान शिक्षिका सहित स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ बातचीत की और कल के घटनाक्रम के बारे में जानकारी हासिल की इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह से कल यहां पर अभिभावकों द्वारा बवाल काटा गया था वह दुर्भाग्य जनक था उनका साफ कहना था कि अगर स्कूल में किसी छात्रा के साथ दुराचार की घटना हुई है तो दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए लेकिन अगर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और सिर्फ अफवाह फैलाई गई है तो जिसने भी सोशल मीडिया पर यह काम किया है उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए उन्होंने कहा कि यह स्कूल बहुत ही प्रतिष्ठित स्कूल है और इस तरह से स्कूल को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जिस किसी ने भी यह पोस्ट डाला है उसकी जांच होनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने हिरासत में लिए गए व्यक्ति के बारे में भी बताया कि अगर वह निर्दोष है तो उनको भी इंसाफ मिलना चाहिए इसके बाद वह आसनसोल साउथ थाने गई और वहां के आईसी कौशिक कुंडू से मुलाकात की उन्होंने कहा कि कौशिक कुंडू से उन्होंने मांग की है इस मामले में जो भी दोषी हैं उनको कड़ी से कड़ी सजा मिले अगर सच में किसी छात्रा के साथ स्कूल में दुराचार हुआ है तो दोषी व्यक्ति को सजा दी जाए और अगर सिर्फ अफवाह फैलाई गई है तो जिसने भी यह अफवाह फैलाई है उसके खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए इसके साथ ही उन्होंने कुछ महीनों पहले चित्रा मोड़ पर तथा डामरा में बालू लदे डंपर ओं की चपेट में आकर जिन तीन व्यक्तियों की मौत हुई थी उन तीनों व्यक्तियों को रेशमी ड्रेजिंग कंपनी द्वारा मुआवजे के तौर पर दिए गए 3 लाख रुपए के चेक के बाउंस होने का भी मुद्दा उठाया उन्होंने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य जनक बात है कि मृतक परिवारों को जो चेक दिया गया था वह बाउंस हो गया लेकिन कंपनी के खिलाफ अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है उन्होंने इस मामले में भी साउथ थाने के आईसी से बात की और कंपनी से मृत व्यक्ति के परिवारों को मुआवजा दिलवाने की मांग की












