shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा द्वारा विधायक तापस बनर्जी पर लगाए गए आरोपों पर भाजपा नेता बप्पा चटर्जी ने ली चुटकी:

1 min read

बर्नपुर :बीजेपी नेता बप्पा चटर्जी ने आज टीएमसी पार्षद अशोक रुद्र द्वारा टीएमसी विधायक तापस बैनर्जी पर लगाए गए आरोपों को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पहले तो टीएमसी भाजपा को बंगाल में बाहर से आई पार्टी कहती थी । पर अब देखा जा रहा है कि टीएमसी के पार्षद अपने ही दल के विधायक को ही बाहरी कह रहे हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा हमेशा यह कहती रही है कि टीएमसी में गुटबाजी बहुत ज्यादा है। इस दल में उसीकी पूछ है जिसके पास ताकत है। उन्होंने कहा कि जो आरोप टीएमसी के पार्षद ने लगाया है वह कितना संगीन है कि विधायक अपने ही दल के कुछ पार्षदों को कार्यक्रम में बुला रहे तो कुछ को नहीं बुला रहे। यही इस बात का सबूत है कि टीएमसी में कितनी ज्यादा गुटबाजी है । भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा पहले से कहती आई है कि टीएमसी कोई राजनीतिक पार्टी नही है यह बुआ भतीजा सिंडिकेट है। दोनो व्यक्तियों के गुटों के बीच पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है जिसका उदाहरण 21जुलाई की सभा से ही देखने को मिला जहां भतीजे कुछ कहते हैं तो बुआ कुछ कहती हैं । बप्पा चटर्जी ने कहा कि आसनसोल में टीएमसी की गुटबाजी नई नही है। पहले मलय घटक तापस बैनर्जी खेमे की रस्साकसी होती थी अब नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती गुट शिवदासन दासू गुट की बात कही जा रही है । उन्होंने कहा कि आज यह बात फिर से प्रमाणित हो गई कि यह टीएमसी का कोई आदर्श नहीं है । यह सिर्फ लूट खसोट करना जानते हैं और इस पार्टी में एक ही नीति है जिसकी लाठी उसकी भैंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page