आसनसोल नगर निगम के कैजुअल कर्मियों की वेतन वृद्धि को लेकर हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के कैजुअल कर्मियों के वेतन वृद्धि को लेकर आज मेयर विधान उपाध्याय की अध्यक्षता में एक जरूरी बैठक हुई । यहां मेयर के अलावा चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक वसीम उल हक़ सहित निगम के सभी आला अधिकारी उपस्थित थे। इस संदर्भ में मेयर ने पत्रकारों को बताया कि आज निगम के कैजुअल कर्मियों के वेतन वृद्धि को लेकर बैठक हुई । इसके साथ ही हाउस फॉर ऑल परियोजना के तहत आने वाली कुछ समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही हाउस फॉर ऑल परियोजना में आने वाली समस्याओं को दूर कर लिया जाएगा












