shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टीएमसी पार्षद अशोक रुद्रा ने लगाया टीएमसी विधायक तापस बनर्जी पर गंभीर आरोप:

1 min read

बर्नपुर :आसनसोल नगर निगम के 78 नंबर वार्ड के पार्षद अशोक रुद्रा और रानीगंज के विधायक तथा ए डीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है आज अशोक रुद्रा ने अपने बर्नपुर टाउन कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया उन्होंने तापस बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि तापस बनर्जी बर्नपुर में कार्यक्रम करवाते हैं लेकिन अशोक रुद्रा जो कि वहां के पार्षद हैं उनको उन कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं करते इतना ही नहीं अशोक रूद्र ने यह आरोप भी लगाया कि अन्य किसी संगठन द्वारा जब कोई कार्यक्रम किया जाता है जिसमें तापस बनर्जी को आमंत्रित किया जाए तो वह उस संगठन को मना कर देते हैं कि अशोक रुद्रा को आमंत्रित न किया जाए अशोक रुद्रा ने कहा कि ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है लेकिन क्योंकि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता है और एक बुजुर्ग व्यक्ति हैं उन्होंने इन चीजों को नजरअंदाज किया लेकिन अब यह बार-बार हो रहा है और अब पानी सिर के पार चला गया है इसलिए आज वह संवाददाता सम्मेलन कर रहे हैं ताकि वह यह बता सके कि अगर भविष्य में तापस बनर्जी ने ऐसा कुछ किया तो इसका समुचित जवाब दिया जाएगा क्योंकि बर्नपुर के टीएमसी कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी तापस बनर्जी के इस रवैया से बेहद नाखुश हैं इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि बर्नपुर उत्सव के नाम पर जो कमेटी बनाई गई है उस कमेटी में इस इलाके के लोगों की नुमाइंदगी बिल्कुल नहीं है कुछ ऐसे लोगों को रखा गया है जो हमेशा तापस बनर्जी की तारीफ करते रहते हो और उनके चाटुकारिता में लगे रहते हो उन्होंने कहा कि इस मामले की जानकारी उन्होंने पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती तथा विधान उपाध्याय को दी है उन्होंने कहा है कि वह इस बारे में तापस बनर्जी से बात करेंगे हालांकि जब हमने इस बारे में तापस बनर्जी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की तो उन्होंने इस विषय पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया और कहा कि अशोक रुद्रा की यह बात बिल्कुल बचकानी है इस पर प्रतिक्रिया देना वह जरूरी नहीं समझते उन्होंने कहा कि वह एक लंबे समय से राजनीतिक जीवन में है और उनकी सोच इतनी छोटी नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page