मालदा की घटना के खिलाफ भाजपा ने किया आसनसोल नार्थ थाने का घेराव:
1 min read
आसनसोल :हाल ही में मालदा मैं एक घटना का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह देखा जा रहा था कि मालदा के बाजार में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है और उनकी पिटाई की जा रही है इस घटना के वायरल होते ही पूरे प्रदेश में राजनीति अपने चरम पर पहुंच गई है आज भारतीय जनता पार्टी आसनसोल उत्तर विधानसभा ब्लाक की तरफ से आसनसोल नॉर्थ थाने का घेराव किया गया और इस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया इस मौके पर यहां भाजपा नेता बप्पा चटर्जी आशा शर्मा पार्षद गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक गण उपस्थित थे इस मौके पर बप्पा चटर्जी ने मालदा की घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि राज्य में एक महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य की महिलाएं आज सुरक्षित नहीं है मालदा की यह घटना इसकी एक बानगी है उन्होंने कहा कि राज्य भर में आए दिन महिलाओं पर अत्याचार होते रहते हैं लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनी रहती है मालदा की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में भी वहां पर पुलिस मौजूद थी लेकिन उन महिलाओं को इंसाफ नहीं मिला उल्टा उन्ही को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री एक महिला हैं लेकिन राज्य की महिलाओं की दुर्दशा उनको नजर नहीं आती जबकि मणिपुर की घटनाओं पर उनको बहुत अफसोस होता है उन्होंने कहा कि राज्य में चल रहे इस अराजक परिस्थिति के खिलाफ आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है इसके जरिए राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की मांग की गई और मालदा की घटना के लिए दोषी व्यक्तियों को सजा देने की मांग की गई












