shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

सावन के सोमवार के दिन सृष्टि नगर स्थित मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :सावन के पवित्र मास के अवसर पर सोमवार के दिन सृष्टि नगर स्थित मंदिर परिसर में बाबा भोलेनाथ का सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन कराया गया इस अवसर पर श्रीनगर निवासी श्री अरविंद मीहारिया एवं मनोज अग्रवाल ने बताया की अंतिम वर्ष सावन के प्रत्येक सोमवार को बाबा भोलेनाथ की भजन संध्या का आयोजन किया गया था, उसी तरह इस बार भी सोमवार के दिन सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
सावन का महीना बड़ा पावन महान होता है। इस माह में बाबा भोलेनाथ सब भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं और जितनी भी पूजा भगवान भोलेनाथ की इस माह में की जाए वह कम है क्योंकि देवों के देव महादेव सबसे दयालु होते हैं उनकी कृपा अपरंपार होती है।जिसके देवता शिव हैं, इसीलिए इन दिनों उन्हीं की आराधना शुभ फलदायक होती है। सावन के दौरान बारिश का मौसम होता है। पुराणों के मुताबिक शिवजी को चढ़ने वाले फूल-पत्ते बारिश में ही आते हैं इसलिए सावन में शिव पूजा की परंपरा बनी। स्कंद पुराण में भगवान शिव ने सनत्कुमार को सावन महीने के बारे में बताया कि मुझे श्रावण बहुत प्रिय है। प्रातः 11:00 बजे से सामूहिक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर यजमान अरविंद मीहारिया एवं उनकी धर्मपत्नी कृष्णा मेहारिया मनोज अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा अग्रवाल ,अजीत विश्वास, उमेश चौधरी, आनंद पारीक, अशोक सिंह, सुनील बागवानी, दिलीप अग्रवाल (अककू)रामप्रीत यादव, उमाशंकर जायसवाल, कालूदा ,सुधीर झा, रामाधार सिंह, एमएन रॉय ,वीरेंद्र चौबे, आशीष चौधरी ,सुशील कुमार झा, बीके नंदी , नीरज श्रीवास्तव, शंकर शर्मा आदि ने विधिवत तरीके से मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक एवं हवन का कार्यक्रम संपन्न करवाया। उसके पश्चात संध्या 6:30 बजे से बाबा भोलेनाथ की सृष्टि नगर स्थित शिवालय में ही भजनों की अमृत वर्षा का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ, इस अवसर पर सृष्टिनगर सहीत आसपास के विभिन्न शिवभक्त शिवालय में उमड़ पड़े एवं भजनों की गंगा में डुबकी लगाने लगे। भजनों की अमृत वर्षा आसनसोल के भजन प्रावाहक श्री मधुसूदन शर्मा विक्रम शर्मा सुभाष भाई राजू केडिया आदि के द्वारा की गई। सर्वप्रथम देवों के देव महादेव के पुत्र गौरी गणेश का आवाहन किया गया उसके पश्चात बालाजी महाराज दुर्गा मां श्याम बाबा एवं बाबा भोलेनाथ के मीठे मीठे भजनों की गंगा दरबार में खूब बही। इस अवसर पर आनंद पारीक ने बताया की सावन के इस पवित्र माह के अवसर पर बाबा भोलेनाथ का भजन कीर्तन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन कराया गया ।आज का शुभ कार्यक्रम सभी के सहयोग एवं प्रयास से संपन्न हुआ‌। बाबा भोलेनाथ सभी भक्तों की रक्षा करें सभी को शक्ति दे एवं समृद्धशाली बनाए रखें ।पूरे हिंदू धर्म में बाबा भोलेनाथ के प्रति सब भक्तों की अटूट भक्ति है इस माह में हर शिवभक्त अपने आप को बड़ा ही गौरवान्वित महसूस करता है एवं बाबा की पूजा पाठ भक्ति से करते हैं, इसका परिणाम है कि आज यहां कितने भक्त एक साथ एकत्र हुए हैं और सब मिलकर देवा दी देव महादेव का गुणगान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page