अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्य प्रकाश ने रक्तदान कर एक युवती की जिंदगी में लाया प्रकाश:
1 min read
आसनसोल :अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्य सामाजिक सेवा को अपना कर्तव्य समझते हैं खासकर रक्तदान को लेकर अखिल भारतीय युवा शक्ति का हर सदस्य काफी गंभीर है और जब भी किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होती है इस संगठन के सदस्य युद्ध कालीन तत्परता के साथ उसकी मदद को आगे आते हैं ऐसा ही कुछ आज अखिल भारतीय युवा शक्ति के सक्रिय सदस्य प्रकाश ने किया उन्होंने आसनसोल जिला अस्पताल में आकर रक्तदान किया आपको बता दें कि पुष्पा कुमारी नाम की 17 वर्षीय एक युवती आसनसोल के एनएस रोड इलाके में स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाजरत है। उनको एबी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी लेकिन गर्मी के इस मौसम में जब रक्तदान शिविरों का आयोजन ऐसे ही कम हो रहा है एबी पॉजिटिव ग्रुप का रक्त नहीं मिल रहा था ऐसे में प्रकाश आगे आए और उन्होंने रक्तदान किया उनके इस महान दान से पुष्पा कुमारी को जैसे नई जिंदगी मिली इस युवती के परिजनों ने प्रकाश और अखिल भारतीय युवा शक्ति के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया इस मौके पर आसनसोल जिला अस्पताल में संगीता नोनिया और सीमा भगत उपस्थित थे












