shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

अमरनाथ चटर्जी के नेतृत्व में 44 नंबर वार्ड में हुआ रास्ते और ड्रेन के निर्माण कार्य की शुरुआत:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के 44 नंबर वार्ड के पार्षद तथा आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी के तत्वावधान में आज 44 नंबर वार्ड में पद्दो तलाव इलाके में एक रास्ते के कार्य की शुरुआत हुई और एक ड्रेन के कार्य को भी आरंभ किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी कौशिक कुंडू विशिष्ट व्यवसाई विनोद गुप्ता विनोद केडिया महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा 44 नंबर वार्ड टीएमसी अध्यक्ष मुकेश शर्मा विमल जालान राकेश केडिया
मोहम्मद पुतुल गोपाल विजयवर्गीय उदय वर्मा नरेश केडिया मोहम्मद इम्तियाज मोहम्मद परवेज पवन वर्मा कुलदीप शर्मा मोहम्मद गुड्डू दीपक भगत मोहम्मद शमीम मोहम्मद ललन मधुमिता दास श्याम साव दयानंद ठाकुर रोशन शर्मा सहित इस वार्ड के तमाम स्थानीय निवासी मौजूद थे । इस मौके पर नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि यहां पर इस बाई लेन के निर्माण के लिए काफी दिनों से मांग की जा रही थी आज इसका शिलान्यास हुआ इसके साथ ही एक ड्रेन के निर्माण कार्य के लिए आज से शुरुआत हुई उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी सारे कार्य पूरे कर लिए जाएंगे इनकी लागत करीब 16 लाख रुपए आएगी उन्होंने कहा कि बरसात पूरी तरह से आने से पहले ही यह कार्य पूरे कर लिए जाएंगे ताकि त्योहारों के मौसम में इस क्षेत्र के निवासियों को कोई परेशानी ना हो उन्होंने कहा कि यह रास्ता काफी महत्वपूर्ण है और यहीं से लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करके जीटी रोड तक पहुंच सकते हैं इसलिए इस रास्ते को ठीक करना अत्यंत आवश्यक है जिस कार्य के आज से शुरुआत हो गई वहीं विशिष्ट व्यवसाई विनोद गुप्ता ने कहा कि जब से अमरनाथ चटर्जी 44 नंबर वार्ड के पार्षद बने हैं यहां पर विकास काफी तेजी से हो रहा है आज जो रास्ते और नाले के कार्य की शुरुआत हुई यह इसका उदाहरण है उन्होंने इसके लिए अमरनाथ चटर्जी और आसनसोल नगर निगम को धन्यवाद दिया वहीं महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने भी इस कार्य को करने के लिए आसनसोल नगर निगम तथा विशेष रूप से अमरनाथ चटर्जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस रास्ते के निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page