अखिल भारतीय युवा शक्ति के सक्रिय सदस्य उदय दत्ता ने किया रक्तदान बचाई एक जिंदगी:
1 min read
आसनसोल :रक्त की एक एक बूंद इंसान के लिए कितने कीमती होती है यह अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्य अच्छी तरह से जानते हैं इसलिए वह हमेशा रक्तदान के लिए तैयार रहते हैं ताकि किसी व्यक्ति के भी रक्त की कमी से जान ना जाए। आज एक बार फिर अखिल भारतीय युवा शक्ति के सक्रिय सदस्य उदय दत्ता के प्रयासों से आसनसोल रेल अस्पताल में भर्ती अमरदीप कुमार को नई जिंदगी प्राप्त हुई अमरदीप कुमार को बी पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी लेकिन इस ग्रुप का खून कहीं मिल नहीं रहा था ऐसे में अखिल भारतीय युवा शक्ति के सक्रिय सदस्य उदय दत्ता आगे आए और उन्होंने रक्तदान किया यह घटना साबित करती है कि आज की युवा पीढ़ी चाहे कुछ भी हो वह जब भी दूसरों को मुसीबत में देखती है तो अपना सब कुछ न्योछावर कर उसकी मदद करने से गुरेज नहीं करती अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्यों का कहना है कि उनका संगठन इसी तरह लोगों के प्राण बचाने में तत्पर है और जब भी किसी को रक्त की आवश्यकता होगी अखिल भारतीय युवा शक्ति के सदस्य हमेशा प्रस्तुत हैं इस मौके पर अखिल भारतीय युवा शक्ति से जुड़ी संगीता नोनिया सीमा भगत भी मौजूद थे












