आसनसोल रेलवे डिविजन के पूर्व डीआरएम परमानंद शर्मा बने हमारा संकल्प के सम्मानित आजीवन सदस्य:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर की सामाजिक संस्था हमारा संकल्प की तरफ से आसनसोल रेलवे डिवीजन के पूर्व डीआरएम परमानंद शर्मा को हमारा संकल्प संस्था का सम्मानित आजीवन सदस्य बनाया गया उनके बारे में बताते हुए हमारा संकल्प के पदाधिकारियों ने बताया कि परमानंद शर्मा एक कुशल प्रशासक होने के साथ-साथ बच्चों और विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत करने में भी रुचि रखते हैं हमारा संकल्प के शिक्षा में सहयोग मिशन के तहत परमानंद शर्मा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और वह खुद बच्चों के लिए कक्षाएं लेते हैं ऐसे बुद्धिजीवी तथा शिक्षा के प्रति समर्पित व्यक्ति को हमारा संकल्प का सम्मानित आजीवन सदस्य पद देना हमारा संकल्प के लिए गौरव का विषय है हमारा संकल्प की तरफ से परमानंद शर्मा का संस्था में स्वागत किया गया । इस मौके पर संस्था के संस्थापक अजय कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष मुनमुन राय उपस्थित थे












