आसनसोल में आश्रम मोड़ के नीकट जीटी रोड के किनारे एक शॉपिंग मॉल में लगी आग:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल में आश्रम मोड़ के समीप जीटी रोड के किनारे स्थित वैल्यू मार्केट नामक एक शॉपिंग मॉल में रविवार सुबह आग लग गई जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। घटना के बारे में ऐसे शॉपिंग मॉल में काम करने वाले एक कर्मचारी अभिलाष दास ने बताया कि आज सुबह स्थानीय कुछ लोगों ने उन्हें शॉपिंग मॉल के ऊपरी मंजिल से धुआं निकलने के बारे में बताया आनन-फानन में वह शॉपिंग मॉल के अन्य दो कर्मियों के साथ ऊपर जाकर फायर एक्सटिंग्विशर की सहायता से आग को बुझाने की कोशिश करने लगे लेकिन तब तक आग इतनी ज्यादा बढ़ चुकी थी कि उनके लिए आग पर काबू पाना संभव नहीं था इसलिए वह लोग नीचे आ गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को खबर दी गई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई है उन्होंने कहा कि जहां पर आग लगी है वह गोडाउन है और वहां पर कार्टन प्लास्टिक के कुछ सामान टिशु पेपर जैसी चीजें रखी है समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल पाया वहीं एक स्थानीय निवासी ने कहा कि जहां पर आग लगी है वह एक गोदाम है वहां पर कार्टन प्लास्टिक के सामान टिशु पेपर सहित ऐसे कई चीजें हैं जो बहुत जल्दी आग पकड़ लेती है उन्होंने बताया कि वहां पर आग काफी विकराल रूप ले चुकी है दमकल कर्मी पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन वहां पर धुआं इतना ज्यादा है कि किसी के लिए भी ज्यादा देर वहां पर रहकर काम करना असंभव हो रहा है












