shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

मिथिला चेतना सांस्कृतिक समिति की तरफ से आज से होगा भागवत पाठ , निकली कलश यात्रा:

1 min read

   बर्नपुर   :आज मिथिला चेतना सांस्कृतिक समिति की तरफ से इस्पात नगरी बर्नपुर के शिव स्थान से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल थी महिलाओं ने शोभायात्रा के दौरान पीले वस्त्र पहन रखे थे और सर पर पवित्र जल भरा कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई यह यात्रा भारती भवन तक गई आपको बता दें कि आज से भारती भवन में विशाल भागवत पाठ का आयोजन किया गया है वृंदावन से आए आचार्य विवेक मिश्रा के मुखारविंद से भागवत पाठ होगा आज की कलश यात्रा के दौरान मिथिला चेतना सांस्कृतिक समिति के उपाध्यक्ष शंभू नाथ झा सचिव सुनील मिश्रा कोषाध्यक्ष मोहन झा मदन झा देवकांत झा प्रेम झा सरोज झा सहित इस संगठन के तमाम सदस्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए शंभूनाथ झा ने कहा कि सामाजिक और आध्यात्मिक विकास के लिए मिथिला चेतना सांस्कृतिक समिति की तरफ से आज से लेकर 24 जुलाई तक विशाल भागवत पाठ का आयोजन किया गया है वृंदावन से पधारे आचार्य विवेक मिश्रा जी भागवत पाठ करेंगे उन्होंने बताया कि संगठन के सदस्यों को उम्मीद है कि सिर्फ आसनसोल ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों से भी आकर श्रद्धालु इस भागवत पाठ का आनंद उठाएंगे इसके साथ ही 25 तारीख को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है उसी को लेकर आज यह कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 300 से ज्यादा महिलाएं और पुरुष शामिल हुए उन्होंने सभी से आज से लेकर 24 तारीख तक चलने वाले इस पाठ में सम्मिलित होने का आह्वान किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page