shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

विष्णु मामा फैशन प्राइवेट लिमिटेड और नीलम ड्रेसेस की तरफ से लगी वस्त्रों की बड़ी प्रदर्शनी:

1 min read

आसनसोल*       :कुछ हफ्तों बाद बंगाल का सबसे बड़ा त्यौहार दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा इसे लेकर शिल्पांचल के व्यापारी अभी से तैयारियों में जुट गए हैं इसी के मद्देनजर आसनसोल के ग्रैंड होटल में विष्णु मामा फैशन प्राइवेट लिमिटेड तथा नीलम ड्रेसेस के संयुक्त प्रयास से एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया इसके बारे में जानकारी देते हुए विष्णु मामा फैशन प्राइवेट लिमिटेड के विवेक कुमार सांतोरिया ने बताया कि पिछले 7 वर्षों से उनका संस्था इस प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है।

  इसका मकसद दुर्गा पूजा से पहले यहां के  होलसेल और रिटेल व्यवसायीयों को  अच्छे से अच्छे सामानों की आपूर्ति की जा सके।  उन्होंने बताया कि पहले यहां के व्यापारियों को दिल्ली लुधियाना आदि जगहों से दुर्गा पूजा के परिधान आदि लाना पड़ता था लेकिन अब वह उन्हीं परिधानों को आसनसोल के व्यापारियों के लिए यहां पर लेकर आए हैं और एक एग्जीबिशन लगाया गया है।

यहां आकर शहर के रिटेल और होलसेल व्यापारी अपनी पसंद के अनुसार वस्तुओं को चुन सकते हैं और यहीं से उनको सप्लाई भी होगी। अब उनको दिल्ली लुधियाना आदि जगहों पर जाना नहीं पड़ेगा उन्होंने कहा कि बीते 7 वर्षों से वह इस कार्य को कर रहे हैं और धीरे-धीरे इस कार्य का पैमाना काफी बढ़ गया है उनको उम्मीद है कि इस प्रदर्शनी से यहां के व्यापारियों को उम्दा से उनका चीजें घर बैठे मिल जाएंगी । वही विवेक सांतोरिया के पिता बिट्टू सांतोरिया ने भी इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कहा कि पहले यह छोटे पैमाने पर किया जाता था लेकिन अब यह बड़े आकार में किया जा रहा है यहां पर कुल 53 स्टाल लगाए गए हैं और यह सभी रिटेल और होलसेल व्यापारी हैं उन्होंने कहा कि यहां पर सिर्फ आसनसोल नहीं बल्कि अन्य जिलों से भी व्यापारी आए हैं। इस मौके पर यहां विष्णु प्रसाद कुमार सांतोरिया विवेक कुमार संतोरिया विकास कुमार सांतोरिया सहित विष्णु मामा फैशन प्राइवेट लिमिटेड तथा नीलम ड्रेसेस के तमाम कर्मचारी गण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page