आसनसोल नगर निगम में डेंगू की रोकथाम पर हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल नगर निगम में सुडा के एंडेमोलोजिस्ट सुमित नाथ ने निगम के स्वास्थ्य विभाग तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के कंसल्टेंट कंचन कांति श्याम ने बताया कि आज सुडा के अधिकारी सुमित नाथ ने निगम के स्वास्थ्य तथा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग के कर्मियों को कई अहम जानकारी दी। उन्होंने डोर टू डोर कचरे के कलेक्शन को लेकर बात की तथा इसको किस तरह से और भी प्रभावी रूप से किया जा सकता है इसपर सलाह दी। उसके बाद बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों की हर वार्ड में इस बात पार खास ध्यान रखने को कहा कि किसी घर मे कोई बुखार से पीड़ित तो नही । अगर ऐसा है तो नियमित रूप से उसकी खोज खबर लेने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र और निगम के स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने को कहा गया ताकि निगम की तरफ से भी बुखार से पीड़ित लोगों के सही आंकड़े उनके पास मौजूद रहें ।












