shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 13 तारीख को होगा सावन मेले का आयोजन:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति की तरफ से 13 जुलाई 2023 को “सावन मेला – मानसून मनोरंजन फेस्ट 2023″ का आयोजन किया जाएगा। यह एक दिवसीय मेला सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक आसनसोल क्लब में आयोजित होगा। इस बारे में मेले के आयोजकों ने बताया कि यह सावन मेला – मानसून मनोरंजन फेस्ट 2023” एक फैशन और लाइफस्टाइल प्रदर्शनी है जिसमें विभिन्न शहरों से आए दुकानदारों द्वारा स्टाल्स लगाए जाएंगे। इस मेले में फैशन शॉपिंग, मनोरंजन और गेम जोन, फूड कॉर्नर, लॉटरी और पुरस्कार, बच्चों के गतिविधि, फ़ैंसी ड्रेस, चित्रकारी, उपहार आदि शामिल होंगे।सबसे विशेष बात यह है की आपको इस मेले में जाने के लिए कोई भी प्रवेश शुल्क नहीं देनी है,यानी प्रवेश निशुल्क है।

इस मेले के माध्यम से, आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति महिला उद्यमियों एवं लघु उद्योगों को सशक्त करने मे समर्थन देती है। इसमें डिजाइनर राखी, कपड़े, नाइटवियर, आभूषण, फ़ैशन एक्सेसरीज, हस्तशिल्प, उपहार आइटम, घर सजावट, बेकरी आइटम्स और अन्य वस्त्रादि शामिल हैं। यहां आने वाले सभी आगंतुकों को मुफ़्त लकी ड्रॉ कूपन भी दिए जाएंगे, जिसका लक्की ड्रा भी उसी दिन होगा।

आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति ने शिल्पांचल के लोगों से इस मेले में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है। इनका कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से वह अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ महिला उद्यमियों को सशक्त करने सहयोगी भी होंगें। इस पुरे आयोजन का नाम सावन मेला – मानसून मनोरंजन फेस्ट 2023 रखा गया है जो कि 13 जुलाई 2023
को सुबह 10:30 बजे से शाम 8:30 बजे तक होगा। इसका आयोजन आसनसोल क्लब में होगा। इस आयोजन में आसनसोल मारवाड़ी महिला समिति
अध्यक्षा निधि पसारी
सचिव रेखा गाड़ीवान
संयोजक मधु डुमरेवाल गुंजन अग्रवाल सहित संस्था की सभी सदस्यों की अहम भूमिका है।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page