shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

गुलाम सरवर के अनुरोध पर मेयर द्वारा रेलपार में कराई गई पानी टंकी निर्माण के वैकल्पिक जगह की तलाश:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर वसीम उल हक के नेतृत्व में आज आसनसोल नगर निगम के 25 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया गया इस मौके पर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर तथा एस एम मुस्तफा नगर निगम के दो अभियंता अचिंतो बारुई राजेश श्रीवास्तव भी मौजूद थे दरअसल जितेंद्र तिवारी के मेयर रहते आसनसोल के रेलपार के नेशनल मैरिज हॉल के नजदीक एक पानी टंकी बनाया जा रहा था इस कार्य को 20% से भी ज्यादा पूरा कर लिया गया था इस पानी टंकी के बन जाने से आसनसोल के वार्ड नंबर 24 25 26 28 के निवासियों को भी सहूलियत होती उनकी भी पानी की समस्या दूर हो जाती लेकिन किन्ही कारणों से वह काम रुक गया जिस वजह से लोगों की पानी की किल्लत दूर नहीं हो सकी हालांकि उस पानी टंकी के निर्माण के लिए जो राशि आवंटित की गई थी वह अभी भी नगर निगम के पास मौजूद है इसे लेकर कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने कई बार आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से अनुरोध किया था कि उस पानी टंकी का कहीं और निर्माण किया जाए ताकि लोगों की पानी की समस्या दूर हो सके। मेयर विधान उपाध्याय ने डिप्टी मेयर वसीम उल हक को वैकल्पिक जगह तलाशने की जिम्मेदारी सौंपी आज गुलाम सरवर एस एम मुस्तफा नगर निगम के 2 इंजीनियरों को लेकर डिप्टी मेयर वसीम उल हक ने 25 नंबर वार्ड के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया आखिरकार ओके रोड के सुगम पार्क के बी जोन के निकट गेट के सामने की जगह को चिन्हित किया गया जहां पर इस पानी टंकी का निर्माण संभव है समझा जा रहा है कि जगह चिन्हित हो जाने के बाद बहुत जल्द यहां पर पानी टंकी के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा जिससे 4 वार्डों के लोगों की पानी की समस्या दूर हो जाएगी इसे लेकर गुलाम सरवर ने कहा कि वह मेयर विधान उपाध्याय के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने इस समस्या को गंभीरता से लिया और उनके अनुरोध करने पर डिप्टी मेयर वसीम उल हक को इसकी जिम्मेदारी सौंपी और आज निरीक्षण किया गया जहां इस जगह को चिन्हित किया गया उन्होंने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि जिस तरह से मेयर ने उनकी समस्या को समझते हुए फौरन कार्रवाई की और जगह चिन्हित करने के लिए निरीक्षण का आदेश दिया ठीक उसी तरह अब जबकि जगह चिन्हित हो चुकी है बहुत जल्द यहां पर पानी टंकी का निर्माण भी हो जाएगा और लोगों की पानी की समस्या दूर होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page